राजगढ़ःसेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
राजगढ़, 18 मई (हि.स.)। जिले के ब्यावरा शहर में रविवार को भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में नागरिक एकता मंच के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगरवासियों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारतमाता की जय के नारे लगाए। यह यात्रा आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का प्रतीक बनी। यात्रा में राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार हाथ में तिरंगा लेकर शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मां वैष्णोंदेवी धाम मंदिर से हुआ, जो शहर के पीपल चौराहा, मैन मार्केट, जगात चौक, अहिंसाद्वार से एबी.रोड़ होते हुए जयस्तंभ पुराना बसस्टेंड पहुंची। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और शीतल पेयजल के द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व सैनिकों की उपस्थिति ने यात्रा को विशेष गरिमा प्रदान की,इनकी सहभागिता ने आमजन को प्रेरणा दी साथ ही सैनिकों के त्याग का स्मरण कराया। यात्रा मेें सभी धर्म व सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे। यह यात्रा केवल एक शोभायात्रा नही बल्कि राष्ट्रीय एकता, शांति और आतंक के खिलाफ संकल्प का प्रतीक बनी।
यात्रा के दौरान संत प्रमोद नागर,भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर,दीपेन्द्रसिंह चैहान,अमित शर्मा,विहिप जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जगदीश पंवार,विष्णू साहू,गोपाल जाटव, गोपाल बादशाह, रामनारायण दांगी,दीपकमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
—————