खरगोनः युवा संगम में मिला 124 युवाओं को रोजगार
स्वरोजगार के लिए 350.38 लाख का ऋण वितरित
खरगोन, 6 मई (हि.स.)। जिला प्रशासन खरगोन के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खरगोन में युवा संगम के तहत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। युवा संगम कार्यक्रम में निजी कंपनियों द्वारा 124 युवाओं का प्राथमिक रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किये गये। युवा संगम में रणजीत सिंह रावत, प्लेसमेंट ऑफिसर पॉलीटेक्निक कॉलेज, शुभम वास्कले एवं गायत्री, उद्योग विभाग, राजेश झिल्वे, प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई, राजपाल सिंह, रोजगार कार्यालय खरगोन एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
माह अप्रैल 2025 में स्वरोजगार योजनान्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना के 16 प्रकरणों में 58.28 लाख रुपये, उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएई के 07 प्रकरणों में 56.99 लाख रुपये, अन्त्यावसायी कार्यालय द्वारा संत रविदास स्वरोजगार योजना के 01 प्रकरण में 8.91 लाख रुपये, पशुपालन विभाग के 377 केसीसी ऋण प्रकरणों में 226.2 लाख रुपये के ऋण युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने के लिए वितरित किये गये। इस प्रकार से कुल 350.38 लाख रूपये के ऋण प्रकरण वितरित हुए।