भूपाल सागर स्टेशन पर लूप लाइन कार्य के कारण कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी

भूपाल सागर स्टेशन पर लूप लाइन कार्य के कारण कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी

उदयपुर, 6 मई (हि.स.)। चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिटी रेलखंड के भूपाल सागर स्टेशन पर रेल संचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त लूप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के तहत 8 मई 2025 को नॉन इंटरलॉकिंग प्रक्रिया की जाएगी, जिसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

जयपुर से उदयपुर सिटी के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 09721 आठ मई को अपने निर्धारित समय से दो घंटे तीस मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार उदयपुर सिटी से मदार जंक्शन के लिए रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19606 भी उसी दिन अपने निर्धारित समय से एक घंटे तीस मिनट की देरी से चलेगी।

मदार जंक्शन से उदयपुर सिटी के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 19605 को आठ मई को कपासन स्टेशन पर 31 मिनट रोका जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ ट्रेनों के आगमन समय में भी परिवर्तन किया गया है। रांची से मदार जंक्शन के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 09620 जो 12 मई से रवाना होगी, वह मदार जंक्शन पर पहले 9 बजे पहुंचती थी, अब उसका आगमन 9.30 बजे होगा। वहीं फारबिसगंज से उदयपुर सिटी आने वाली गाड़ी संख्या 09624, जो 8 मई से रवाना होगी, उदयपुर सिटी पर अब पूर्व निर्धारित समय 12.40 बजे (रात्रि) के स्थान पर 1.05 बजे (रात्रि) पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की अद्यतन समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

—————