अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
खूंटी, 20 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष और सदस्यता वृद्धि अभियान के अवसर पर तोरपा प्रखंड के सुंदारी लैम्पस में मंगलवार को एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता की भूमिका को सुदृढ़ करना, अधिक से अधिक ग्रामीणों को सहकारी समितियों से जोड़ना और सदस्यता वृद्धि के लिए लोगों को जागरूक करना था।
इस अवसर पर रांची जिला सहकारिता पदाधिकारी, खूंटी के सहायक निबंधक, अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी , सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तोरपा सहित सुंदारी लैम्पस के कार्यकारिणी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
—————