मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

फतेहाबाद, 8 मई (हि.स.)। वाहन चोरों की धरपकड़ करते हुए फतेहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गुरूवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पवन पुत्र साहब सिंह, दिनेश पुत्र सुरेंद्र सिंह, करण सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी फतेहपुरी टोहाना के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जा से चोरी हुई तीन बाइक भी बरामद की है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को अपने विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि उपरोक्त तीनों आरोपी जो आदतन अपराधी है और चोरी की संपत्ति का लेनदेन करते है। आज वह भी चुराई हुई मोटरसाइकिलें लेकर रतिया से फतेहाबाद आ रहे है। इस सूचना पर थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एमएम कॉलेज, फतेहाबाद के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को चोरी हुई मोटरसाइकिलों के साथ काबू किया। इस मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।