भारतीय सेना के सम्मान में नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
कांकेर, 17 मई (हि.स.)। जिले के नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में आज शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दाैरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नाराें से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, उपाध्यक्ष गजानंद डड़सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान, पार्षद वार्ड क्रमांक 12 रजिन्दर रंधावा, पार्षद वार्ड क्रमांक 4 सुमित्रा साहू, भाजपा मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन, सर्व व्यापारी संघ के अध्यक्ष आनंद गोपाल कोठारी, कस्तूरचंद जैन, अनुसूचित जाति मंडल महामंत्री लक्ष्मण कुलदीप, नरेंद्र शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, राहुल सिंह धुन्ने, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश तिवारी, विवेक देवांगन, नगर पंचायत के राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, एकाउंटेंट महालेकर, स्वच्छता अभियान प्रभारी रोहित कश्यप, महेश जैन, किशोर यादव, यशवंत साहू एवं नगर पंचायत के सभी कर्मचारी स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के सम्मान में छत्तीसगढ़ में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि भानुप्रतापपुर नगर में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के सफल ऑपरेशन पर सभी ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए उनके सम्मान में निकाला गया।
—————