सतना, 18 फरवरी । मध्य प्रदेश के सतना में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासकीय आईटीआई कॉलेज बिरला रोड सतना में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार कार्यालाय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में चैतन्य फायनेंस, प्राकृतशील बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, देवा इंटरप्राइजेज, मदरशन सूमि, जीडी एक्स सिक्योरिटी नोएडा, बजाज ऑटो लिमिटेड, सीएलएल एमसीसी, क्वालिटी आस्ट्रिया सेन्ट्रल एशिया, विंध्य ग्रुप ऑफ प्लेसमेंट, टीसीआई, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, एसआर इंटरप्राइजेज लखनऊ, इयचर मोटर्स पीथमपुर, याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इनफिनिटी कैरियर सोल्यूशन, जेबिल सर्किट प्राइवेट लिमिटेड, फॉलकोन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन उत्तीर्ण बेरोजगार आवेदक अपने मूल रिकार्ड के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।