नोएडा, 17 फ़रवरी । थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने मंगलवार काे बताया कि भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले त्रिभुवन सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 30 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।