डीसी रवि आनंद ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

चतरा, 19 अप्रैल । जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता भद्रकाली के मुख्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इसके बाद डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य देवालयों में भी पूजा-अर्चना की। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी सहित अन्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में उपायुक्त रवि आनंद को मां भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।