मारपीट और धमकी मामले में आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम, 29 मई । टेल्को थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट, धमकी और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित अज्जू खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को दर्ज इस मामले में अज्जू खान पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज, जबरन विवाद उत्पन्न करने और भय का माहौल बनाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

टेल्को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बारिडीह निवासी आरोपित अज्जू खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।