धर्मशाला, 29 मई । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2026 अब 17 जून को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में यह परीक्षा 31 मई को आयोजित की जानी थी जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था।
स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्माने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं आवश्यक निर्देशों के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org का अवलोकन करते रहें।