हिसार की बेटी मंजू बनी साइंस टॉपर: हासिल किए 500 में से 492 नंबर

में खुशी का माहौल है। उसके पिता ने मिठाई खिलाकर उसको बधाई दी और खुशी जताई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बरवाला क्षेत्र

के गांव मतलोढा की मंजू ने पूरे प्रदेश में साइंस स्ट्रीम में थर्ड पॉजिशन हासिल की

है। मंजू के पिता वीरेंद्र बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। वह बरवाला

पावर हाउस में काम करते हैं। मंजू के बायो में 99, कैमेस्ट्री में 99, इंग्लिश में

98, होम साइंस में 97, फिजिक्स में 95 और हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए हैं। मंजू के

कुल 500 में से 492 अंक आए हैं। मंजू के पिता वीरेंद्र ने बताया कि जैसे ही उनको रिजल्ट

का पता चला तो वह घर बेटी को आशीर्वाद देने दौड़े चले आए। उनको अपनी बेटी पर नाज है।

मंजू ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन पढ़ाई की।

स्कूल में ही उनके डाउट क्लीयर कर दिए जाते थे। मंजू ने बताया कि उसने घर पर टाइम टेबल

लगाया हुआ था। उसी के अनुसार ही वह तैयारी करती थी। वह सुबह स्कूल जाने से 3 घंटे पहले

पढ़ती थी और स्कूल आने के बाद भी 4 से 5 घंटे पढ़ती थी। मंजू ने बताया कि उसका सपना

कार्डियक डॉक्टर बनने का है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

की ओर से घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में हिसार जिले का ओवरऑल रिजल्ट शानदार रहा

है। प्रतिशत के साथ-साथ संख्या बल में भी प्रदेश में हिसार ने अपनी धाक जमाई है। पूरी

लिस्ट में हिसार इकलौता ऐसा जिला है जहां 18 हजार 111 छात्र परीक्षा में बैठे थे। यह

प्रदेश में छात्रों की सबसे बड़ी संख्या है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 16 हजार 018 छात्र

हिसार में क्वालिफाइड हुए हैं। इतने अधिक छात्र होने के बावजूद 88.44 प्रतिशत का परिणाम

देना यह दर्शाता है कि जिले में शिक्षा का स्तर स्थिर और काफी बेहतर है।