झामुमो संयोजक मंडल सदस्य पदाधिकारियों को प्रखंडवार मिली जिम्मेवारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला संयोजक मंडल की ओर से सोमवार को कांके स्थित एक बैंक्विट हॉल में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से रांची जिला अंतर्गत आठ प्रखंडाें के हर बूथों के लिए बीएलए-2 और 10 सदस्यीय बूथ कमेटी गठन करने के लिए केंद्रीय सदस्य और जिला संयोजक मंडली के सदस्यों को अहम जिम्मेवारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक मंडली प्रमुख मुश्ताक आलम ने की। उन्होंने बताया कि प्रखंडवार बुढमू और कांके प्रखंड के लिए पवन जेड़िया और सोनू मुंडा को, इटकी प्रखंड के लिए समनुर मंसूरी को, सिल्ली, सोनाहातू और राहे प्रखंड के लिए अश्विनी शर्मा और झब्बू लाल महतो को, ओरमांझी और नगड़ी प्रखंड के लिए अंतू तिर्की को, अनगड़ा और नामकुम प्रखंड के लिए हेमलाल मेहता को, मांडर और चान्हो प्रखंड के लिए जयवंत तिग्गा को, खलारी और रातू प्रखंड के लिए धर्मेंद्र सिंह को, लापुंग, बेड़ो, बुंडू और तमाड़ प्रखंड के लिए मुश्ताक आलम और वीरू तिर्की को अहम जिम्मेवारी दी गई है।

मुश्ताक आलम ने बताया कि बैठक में निर्देशानुसार सभी केंद्रीय सदस्यों एवं जिला संयोजक मंडली के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि प्रखंडों के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्यों से समन्वय स्थापित करें। आगामी 15 जून तक सभी प्रखंडों के प्रत्येक बूथ में बीएलए-2 और 10 सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन (संपर्क संख्या एवं व्हाट्सएप संख्या सहित) करें। जिसे अनिवार्य रूप से गठन की कार्यवाही पुस्तिका संलग्न करते हुए केंद्रीय कार्यालय के समक्ष सौंपें।