नई दिल्ली, 07 जुलाई । पश्चिम बंगाल जैसे मुश्किल राज्य के विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब पंजाब फतेह करने की रणनीति पर गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस माह जालंधर में प्रस्तावित रैली को भाजपा के चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है।