रांची, 17 जुलाई । झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बोकारो जिला के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। संगठन की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के निर्देश पर महेश प्रसाद सिंह, शशांक शेखर सिंह, जय मंगल सिंह और विनोद सिंह को बोकारो जिला का कार्यवाहक वरीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, विजय कुमार सिंह को कार्यवाहक जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीति, सिद्धांत और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए बोकारो जिले में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक गतिविधियों को नई गति देंगे।
जितेंद्र सिंह ने उम्मीद जताई कि नई टीम समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेगी तथा समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी झारखंड क्षत्रिय महासंघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
————