हिसार : जीवन कुंडू हत्याकांड के विरोध में किसानों ने तीन घंटे टोल किए फ्री

के चारों मुख्य टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे बंद रखा गया।

दोपहर दो बजे आंदोलनकारियों ने सभी टोल खोल दिए। इस दौरान करीब 300 पुलिसकर्मी सुरक्षा

व्यवस्था में तैनात रहे और एक पुलिस कंपनी को रिजर्व रखा गया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी

दी कि यदि मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो संघर्ष को और व्यापक किया जाएगा।

किसानों ने लांधड़ी, चौधरीवास, हांसी के रामायण,

बास व बरवाला क्षेत्र के बाडो पट्टी टोल प्लाजा बंद रखे। कुछ स्थानों पर वाहन चालकों

और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई, जबकि कई किसान हाथ जोड़कर वाहन चालकों से

वापस लौटने की अपील करते नजर आए। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान

स्थानीय वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला गया। सयुक्त किसान मोर्चा ओर चौधरीवास

टोल के नजदीक लगते गांवों ने चौधरीवास टोल पर सुबह 11 से तीन घंटे हिसार राजगढ़ रोड

पर जाम लगाया। इस दौरान सभी ने जीवन कुंडू के हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने

व परिवार को न्याय देने की मांग उठाई।

संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी के आह्वान

पर बाडोपट्टी टोल पर करीब दो हजार किसान, मजदूर, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक

जुटे। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सरपंच दर्शन पाबड़ा, वरिष्ठ किसान नेता राजू

भगत सरसौद, मास्टर रामकुमार नैन और कामरेड मियां सिंह बिठमड़ा ने की। कमेटी अध्यक्ष

सरदानंद राजली ने कहा कि जीवन कुंडू को न्याय दिलाने और हत्यारों की गिरफ्तारी तक संघर्ष

जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस, सैन्य वाहनों, स्कूल बसों, परीक्षा देने जा

रहे विद्यार्थियों और अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता दिया गया। दोपहर दो बजे जाम

समाप्त होने के बाद फंसे ट्रकों और अन्य वाहनों को बिना टोल शुल्क लिए निकाला गया।

सभा में विनोद कुंडू, दलबीर पाबड़ा, रोहतास कंडूल,

अनिल सरपंच प्रभुवाला, शेरू सरपंच खेदड़, किताब सिंह, सुजान सिंह, नरेश भ्याण, कांग्रेस

विधायक नरेश सेलवाल, जिला अध्यक्ष बृजलाल, छत्रपाल, धोला जेवरा, कुलदीप कुंडू और मुकेश कंडूल सहित अनेक किसान-मजदूर

एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। किसान संगठनों ने ऐलान किया कि 15 अगस्त को हांसी

में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में किसान-मजदूर पहुंचेंगे।

बाडोपट्टी टोल कमेटी ने कहा कि आसपास के गांवों से लोग सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के

साथ हांसी पहुंचेंगे और जीवन कुंडू को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।