झारखंड कैबिनेट की बैठक फिर स्थगित

रांची, 07 अक्टूबर । झारखंड मंत्रिपरिषद् की बुधवार को प्रस्तावित बैठक फिर स्थगित कर दी गई। बैठक दोपहर तीन बजे बुलाई गई थी।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण बैठक स्थगित की गई है। हालांकि, बैठक स्थगित किए जाने और इसकी अगली तारीख को लेकर राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जानी थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 सितंबर को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद् की बैठक भी स्थगित कर दी गई थी।