राजगढ़ः षराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, 30 अक्टूबर । मध्य प्रदेड के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम हुलखेड़ी में शराब पीने के लिए रुपये मांगने और नही देने पर अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया कि 28 अक्टूबर को फरियादी दिलीप मोगिया निवासी ग्राम हुलखेड़ी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गांव के बाबूलाल, जगदीश और विशाल मोगिया ने उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपये देने से मना करने पर तीनों ने उसके साथ अड़ीबाजी की और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा119(1), 296, 115(2),351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हुलखेड़ी में दबिश देकर बाबूलाल पुत्र प्रभुलाल मोगिया,विशाल पुत्र बाबूलाल मोगिया और जगदीश पुत्र अर्जुनसिंह मोगिया को गिरफ्तार किया।