लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज

लखनऊ, 04 नवंबर । समाजवादी पार्टी (सपा) मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड केकार्यकर्ताओं ने बुधवार को हजरतगंज थाना में पहुंचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र थाना प्रभारी को साैंपा है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर दिए गए अपने बयान पर भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उनका विरोध तेजी से शुरू हो गया है। राजनीतिक, संत समाज उनके इस बयान को लेकर विरोध में है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना पहुंचकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव ने थाना प्रभारी काे शिकायत पत्र साैंपते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई की मांग की है।

अपने बयान में प्रवेश यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम काे लेकर जो टिप्पणी की है, इसे हिंदूओं की भावनाएं आहत हुई हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साथ सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता भी थे।

हजरतगंज थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि उक्त मामले में मिली तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण और ठाकुर जी के भक्त हैं। उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। कहा कि हम ना थोड़े जोश-जोश में आकर कई बार ऐसा कर जाते हैं। भाव में आकर कुछ भी कह जाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं कहना चाहिए था।