संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को समझने पर जोर, अधिवक्ताओं ने रखे विचार
नैनीताल, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से बार सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता ने की।गोष्ठी की शुरुआत संविधान की शपथ के साथ हुई, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी में संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को समझने के साथ ही उनके संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। गोष्ठी का संचालन सैय्यद नदीम खुर्शीद ने किया और भारतीय संविधान के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर डॉ. एमएस पाल, रजत मित्तल, आनन्द सिंह मेर, कुन्दन सिंह, भुवनेश जोशी, प्रेम प्रकाश भट्ट, ललित बेलवाल, एडी त्रिपाठी, पीएस सोन, कैलाश तिवारी, राम सिंह सम्भल, जयवर्धन कांडपाल, सौरव अधिकारी, योगेश पचोलिया, राजेश शर्मा, केके तिवारी, बीएस अधिकारी, और अतुल भट्ट सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे।