फतेहाबाद: राज्यसभा सांसद ने सरपंचों के साथ विकास कार्यो पर की चर्चा

फतेहाबाद: राज्यसभा सांसद ने सरपंचों के साथ विकास कार्यो पर की चर्चा

फतेहाबाद, 6 मई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मंगलवार को टोहाना में डांगरा रोड स्थित अपने निवास स्थान पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कार्यकर्ताओं व नागरिकों से भेंट कर विकास कार्यो, जनसरोकार और सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी का हालचाल जाना और जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने विभिन्न गांवों के सरपंच व प्रतिनिधियों से बातचीत कर गाँव में चल रहे विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को सांझा किया, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया गया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार की नीतियाँ और राज्य सरकार निरंतर ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में जुटी हैं। हर गांव को स्वच्छ, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाना हमारा लक्ष्य है। जल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व सडक़ निर्माण जैसे कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। जनता की भागीदारी से ही पारदर्शी और टिकाऊ विकास संभव है। हर गांव में सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों पर विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना, युवाओं को रोजगार के अवसर देना, किसानों की समस्याओं का समाधान करना और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।