भारत – मॉरीशस के प्रगाढ़ संबंधों के लिए श्री काशी विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र काशी से वैश्विक मुद्दे पर चर्चा करने के आयोजन का नागरिकों के साथ अभिनंदन किया गया । द्वादश ज्योतिर्लिंगों के गुणगान और भारत माता की जयकारे से विश्वनाथ धाम का परिसर गूंज उठा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि भारत और मॉरीशस के बीच काशी में तय द्विपक्षीय वार्ता आर्थिक व पर्यटन समेत तमाम मुद्दों के निर्णय में अहम साबित होगी ।‌ इतिहास, भाषा, संस्कृति , विरासत भाईचारे और मूल्यों के साझा रिश्तों के कारण भारत – मॉरीशस के अद्वितीय संबंध पहले से हैं। वैश्विक टैरिफ वार के बीच संस्कृतियों के ये बंधन और भी अधिक प्रगाढ़ हों बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से प्रार्थना है । आयोजन में प्रमुख रूप से श्रीसुवर्णा बाबा, अजीत पाठक आदि भी शामिल रहे।