धर्मशाला में पंजाब का युवक 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला फिरोजपुर का रहने वाला उपरोक्त आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय था और निरंतर पुलिस की निगरानी में था। बीती रात्रि को जब यह आरोपी बाहरी राज्य से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर आ रहा था, उस समय पुलिस थाना धर्मशाला की विशेष टीम ने सकोह कैंची मोड़ के समीप त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे चिट्टे के साथ काबू किया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।