इतिहास के पन्नों में 05 नवंबर : भारत का ऐतिहासिक मंगल अभियान

इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी–C25 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया। इसी के साथ भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा।

इस कामयाबी की सबसे खास बात यह रही कि भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश बना और साथ ही पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश भी बना। करीब ₹450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह मिशन दुनिया का सबसे किफायती अंतरग्रहीय अभियान साबित हुआ।

भारत से पहले केवल अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ही मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक यान भेज पाए थे। लगभग दस महीने की लंबी यात्रा के बाद, मंगलयान 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। यह मिशन न केवल इसरो की तकनीकी दक्षता का प्रतीक बना, बल्कि भारत को वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय में एक नई पहचान और प्रतिष्ठा भी दिलाई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।

1605 – गाइ फॉक्स और उनके साथियों ने ब्रिटिश संसद को उड़ाने का प्रयास किया, जिसे गनपाउडर प्लॉट के नाम से जाना जाता है। इस घटना की याद में हर साल 5 नवंबर को गाइ फॉक्स दिवस मनाया जाता है।

1630 – स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।

1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर क़ब्ज़ा जमाया।

1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।

1854 – क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।

1872 – उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।

1914 – इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1920 – ‘इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी’ की स्थापना।

1930 – अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1951 – नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।

1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1985 – 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।

1989 – मीरा साहिब फातिमा बीबी भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

1995 – इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।

2001 – भारत तथा रूस ने अफगान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।

2002 – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।

2004 – गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को खाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इजराइली संसद ने मंजूरी दी।

2006 – इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई।

2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में 50 सैनिक मरे।

2013- भारत ने अपना पहला मंगलयान मिशन (मंगलयान) लॉन्च किया। यह भारत का पहला अंतरग्रहीय मिशन था और इसी के साथ भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना जो अपने पहले ही प्रयास में मंगल पर पहुंचा।

जन्म

1870 – चित्तरंजन दास – महान स्वतंत्रता सेनानी।

1917 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।

1921 – उदयराज सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1930 – अर्जुन सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।

1938 – सुहास पांडुरंग सुखात्मे – भारतीय वैज्ञानिक, शिक्षक, लेखक और भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।

निधन

1915 – फिरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।

1950 – फैयाज खां – ध्रुपद तथा खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक।

1982 – विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।

1998 – नागार्जुन रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि।

1999 – वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल का निधन।

2008 – बी.आर. चोपड़ा – हिन्दी फिल्म निर्माता-निर्देशक।

2011 – भूपेन हजारिका – भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।

2013 – परमानन्द श्रीवास्तव – हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।

2022 – श्याम सरन नेगी – हिमाचल प्रदेश के एक शिक्षक थे, जो देश के पहले मतदाता के रूप में जाने जाते थे।

2024 – शारदा सिन्हा – बिहार की मशहूर गायिका।

महत्वपूर्ण दिवस

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)