गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने डीएफओ का किया घेराव

शनिवार को गडोली में प्रदर्शन करते हुए आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि श्रीनगर विधानसभा के कोटी गांव में गुलदार के हमले के बाद वन विभाग की पूरी टीम वहां तैनात कर दी गई है जबकि डोभाल ढांढरी में गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई व्यवस्थाएं नहीं की गई है। कहा कि घटना को एक दिन बीतने के बाद भी गुलदार को मारने के आदेश नहीं दिए गए है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस दौरान लोगों ने विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी के भी क्षेत्र से गायब रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द गुलदार को मारने के आदेश नहीं होने पर रविवार को पौड़ी-श्रीनगर एनएच जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा, नमन चंदोला, गजेंद्र रावत, दीपक आदि शामिल थे।