राजीव युवा उत्थान प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट सूची अनुसार दस्तावेज सत्यापन 27 व 28 जनवरी को

जगदलपुर, 17 जनवरी । राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने हेतु इच्छुक हैं, उनसे ऑनलाईन आवेदन पत्र आंमत्रित किया गया है। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित कर मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट में अपलोड की गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यकम विवरण विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम की कंडिका-1 के अनुसार प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10 वी की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जाारी निवास प्रमाण-पत्र और जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण पत्र एवं नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रामण-पत्र की आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि 27 जनवरी 2026 को अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं 28 जनवरी 2026 को अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन कार्य के लिए मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क-4, तृतीय तल में उपस्थित होना। निर्धारित तिथि, समय एवं वांछित अभिलेखों का विशेष ध्यान रखा जावे। अनुपस्थित अभ्यर्थी एवं अपूर्ण अभिलेखों पर विचार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि एवं समय उपरांत दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जायेगा और न ही कोई अभ्यावेदन मान्य किया जायेगा।