हांसी : सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक अन्य घायल

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की कार तेज रफ्तार कैंटर से टकरा गई।

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार झज्जर जिले के तीनों दोस्त रविवार

रात को महम में अपने एक मित्र के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ता

भटकने के कारण वे हिसार की तरफ निकल गए। मुंढाल फ्लाईओवर के पास उन्हें गलत दिशा में

आने का एहसास हुआ। इसी दौरान मुंढाल की गौशाला के पास हिसार की तरफ से आ रहे एक तेज

रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी

तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद रोहतक की ओर से आ रही एक सरकारी

एंबुलेंस की मदद से घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान

रोहतक निवासी 15 वर्षीय तुषार के रूप में हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे पहले हिसार

और फिर गंभीर हालत के कारण रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान झज्जर के गांव सिलोनी निवासी

29 वर्षीय विकास और झज्जर निवासी 30 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया

कि विकास दो छोटे बच्चों का पिता था, जबकि सचिन का दो महीने का मासूम बेटा है। सोरखी

चौकी से पहुंचे जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी सामान्य

अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

करके जांच शुरू कर दी है।