विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

बिजनौर, 16 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में पार्टी के एक साथी पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच शामिल है, जिसमें गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा 13 सितंबर को बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान खुर्शीद मंसूरी, शहजाद अहमद, जितेंद्र राणा, आयुष चौहान, सलीम अंसारी, सरफराज मलिक, उस्मान अंसारी, नपेन्द्र कुमार, प्रताप सिंह, संजय कुमार, बहार आलम, नरेन्द्र कुमार, अभिषेक सूर्यवंशी, रोहित कुमार, मौलाना अतीक, धर्मराज हन्दिया, अशोक भुजब और विवेक सेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।————