कोंड़ागांव, 14 नवंबर । जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केशकाल पुलिस ने आज शनिवार काे उत्तरप्रदेश के दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के आराेपिताें सिद्धार्थ सिंहएवं अशोकको गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 08 लाख रुपये बताई गई है।
केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बटराली चौक स्थित एनएच-30 मुख्य मार्ग के पास दो व्यक्ति गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने बैगों में मादक पदार्थ छिपाकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपिताें की पहचान सिद्धार्थ सिंह (25 वर्ष), निवासी मैनपुरी और अशोक (46 वर्ष), निवासी मथुरा, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। तलाशी के दौरान सिद्धार्थ सिंह के नीले रंग के पिट्ठू बैग और पान पराग के झोले से गांजे के दो पैकेट, जबकि अशोक के काले रंग के पिट्ठू बैग से गांजे का एक पैकेट बरामद हुआ। तीनों पैकेटों का कुल वजन 16 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे की कीमत 8 लाख रुपये आंकी है। आरोपिताें के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर जब्त की गई है। दोनों आरोपिताें के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई उपरांत दाेनाे आराेपिताें काे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में रवाना कर दिया गया है।
