आदिवासी महिला गैर आदिवासीे से विवाह करने के बाद चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए : सर्व आदिवासी समाज

आदिवासी महिला गैर आदिवासीे से विवाह करने के बाद चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए : सर्व आदिवासी समाज

दंतेवाड़ा, 22 नवंबर (हि.स.)। जिले के सर्व आदिवासी समाज के गीदम ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वेट्टी ने आगामी पंचायत चुनाव काे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र के माध्यम से कहा कि दंतेवाड़ा एक अनुसूचित क्षेत्र है। यहां आदिवासी महिला से गैर आदिवासी पुरुष विवाह कर लेता है, फिर चुनाव में खड़ा करवाकर गैर आदिवासी लोग उसमें कब्जा जमा लेते हैं, यह सरासर गलत है, इस पर रोक लगाई जाए।

जितेंद्र वेट्टी के पत्र में लिखा है कि यहां आदिवासी महिला से गैर आदिवासी विवाह करने के बाद आदिवासी आरक्षण वाली सीट से चुनाव लड़ता है। जितेंद्र वेट्टी ने लिखा कि पेसा अधिनियम 1996 में यदि कोई आदिवासी महिला आदिवासी गैर आदिवासी पुरुष से शादी कर लेती है तो महिला का आरक्षण समाप्त माना गया है, फिर आदिवासी आरक्षण सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते। जितेंद्र ने पत्र के माध्यम से कहा कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि अनुसूचित क्षेत्र में आरक्षण वर्ग की महिलाओं को चुनाव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले।

—————