स्कूलमें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
खूंटी, 6 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस) में मंगलवार को अभिभावक शिक्षक बैठक के साथ ही नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक पदाधिकारी के अलावा रांची सदर अस्पताल के डॉक्टर विवेक कुमार और उनके सहयोगी सुसाना सोय, दसमी बोदरा ने मरीजों का इलाज किया।
मौके पर जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा दी गई। शिविर में निःशुल्क रक्त जांच की सुविधा भी लोगों को उपलब्ध कराई कई। बच्चों और अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन की हुई बैठक में बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया गया। हर शिक्षक को नवचारी प्रयोग एवं गतिविधि आधारित शिक्षा के प्रचार-प्रसार कें लिए प्रेरित किया गया।
—————