सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
जोधपुर, 19 मई (हि.स.)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय शर्मा के निर्देशन में सचिव राकेश रामावत द्वारा आज सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्देश दिए गए कि सेंटर में आने वाली महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के लिए पृथक् रजिस्टर संधारित किया जाए। इसके अतिरिक्त परामर्श रजिस्टर की जांच की गई तथा एक महिला की शिकायत के संबंध में उचित फॉलोअप रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किए गए। सचिव ने भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण कर सुधारात्मक उपायों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।