टिहरी जिले में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया भजन-कीर्तन

नई टिहरी, 17 सितंबर । भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना कर उनके लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। वीरवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी स्थित सत्येश्वर मंदिर मे कीर्तन पूजन कर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

उन्होंने मिष्ठान वितरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन मे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के प्रथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, शांति खंडूरी, लीला मखलोगा, उर्मिला राणा, रागिनी भट्ट, विमला खणका, लक्ष्मी रावत, गीताजंलि सजवाण, सीमा नेगी, सरस्वती नेगी, आरती सेलवान, निर्मला बिजल्वाण दूसरी, ओर विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायत्री शक्तिपीठ मे पीएम मोदी के जन्मदिन पर हवन यज्ञ कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रताप नगर में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह प्रदेश राजेश्वर पैन्यूली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ओण पट्टी थाला घांटी स्थित मान देवता के मंदिर में पूजा अर्चना कर 108 घी के दीपक जलाए। इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रदीप रमोला, विजयलक्ष्मी थलवाल, राजीव सेमवाल, पंकज महर मौजूद थे।